May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-28 at 20.31.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2024। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के तीन दिवसीय भ्रमण को सुखद बनाया कस्बे के चोखी यात्रा ट्रेवल एंजेसी ने, और यात्रा संयोजक शिक्षक गोपालराम जाखड़ ने महेश बोहरा का आभार जताया। सातलेरा निवासी गोपालराम पुत्र हनुमानप्रसाद जाखड़ द्वारा सरकारी स्कूलों के 10वीं, 12वीं के जिला व ब्लॉक टॉपर को प्रोत्साहित करने के लिए एक हवाई, रेल यात्रा गत दो वर्षों से करवाई जा रही है। 25 अक्टूबर को लिखमीसर उत्तरादा के हेमंत पुत्र मदनलाल पारीक, मोमासर की कोमल पुत्री मनोज कुमार प्रजापत, सातलेरा की सरिता पुत्री पुरखाराम मेघवाल व सोना पुत्री परताराम भुंवाल को अपने परिवार सहित लेकर ये दल रवाना हुआ। दल को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत व बीकानेर में डीईओ गजानंद सेवग ने फुलमाला पहनाकर यात्रा के लिए अनुमति दी। शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने एक शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को भ्रमण करवाने की सराहना की। दल जूनागढ़, लालगढ़ रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली, मेट्रो का सफर व लाल किला, जामा मस्जिद, राजघाट, इण्डिया गेट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, अक्षर धाम का भ्रमण किया। दल एयरपोर्ट पहुंचे व दिल्ली से जयपुर हवाई यात्रा की, जयपुर में जवाहर सर्किल, शिक्षा संकुल, विधानसभा देखते हुए रोडवेज बस स्टैंड से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। बच्चों ने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव उत्साहित करने वाला बताते हुए यात्रा को यादगार व ज्ञानवर्धक बताया। जाखड़ ने बताया कि रवाना होने के बाद उन्हें फ्लाइट की टिकिट कैंसिल होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने चोखी यात्रा के महेश बोहरा से संपर्क किया। बोहरा ने 30 मिनिट में फ्लाइट व रेल की कन्फर्म टिकिटें उपलब्ध करवाई जिससे यात्रा सुखद हो पाई। जाखड़ ने बोहरा का आभार जताया। वहीं विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने जाखड़ का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन दिवसीय भ्रमण कर टॉपर्स का दल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा, अभिभावकों व विद्यार्थियों ने जताया जाखड़ का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर गए विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवाई यात्रा व रेल यात्रा की टिकिटें चोखी यात्रा ट्रेवल एंजेसी द्वारा मैनेज हो पाई।