






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के बाडेला गांव के गुमशुदा 34 वर्षीय रघुवीर पाण्डिया पुत्र मांगीलाल पाण्डिया की तलाश में पुलिस की मदद करने वाले को 5000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है तथा आमजन से मदद की अपील की है। शिवराण ने बताया कि रघुवीर पांड्या 2019 से गुमशुदा है तथा उसकी तलाश हेतु पुलिस प्रयासरत है परन्तु पुलिस अभी तक उसे दस्तयाब नहीं कर पाई है। अब कोई भी व्यक्ति रघुवीर पांड्या के बारे में जानकारी देगा उसे पुलिस अधीक्षक की तरफ से ₹5000 का नगद इनाम दिया जाएगा।




