






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। शहर के एक सरकारी स्कूल में शनिवार का जमकर हंगामा हुआ और प्रधानाचार्य व एक युवक के बीच हुआ विवाद थाने पहुंचा। रविवार को दोनों ने परस्पर मामले दर्ज करवाए है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि राउप्रावि के प्रधानाध्यापक 30 वर्षीय कैलाश सिहाग ने राजेश कुमार सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अवैध रूप से स्कूल में प्रवेश कर गालियां निकाली व मारपीट करने लगा। राजकार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए धमकियां भी दी। वहीं 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद सैनी निवासी वार्ड 28 आड़सर बास ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आड़सर बास के प्रधानाचार्य के खिलाफ रास्ता रोक कर गाली गलौच करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।



