May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहा बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सेरूणा के पास हाइवे पर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक व खलासी दोनों सुरक्षित है। हादसा आज सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची व हाइवे टोल टीम ने क्रेन द्वारा ट्रक को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया है।