May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। गौसेवार्थ सुंदरकांड मंडली के युवा कल माह के अंतिम रविवार और अमावस्या के योग पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बा क्षेत्र के समस्त बेसहारा गौवंश के लिए विशेष आहार सेवा का आयोजन करेंगे। बता देवें अमावस्या को गौसेवा का अत्यधिक महत्व माना जाता है और अंतिम रविवार को अधिकांश बाजार बंद रहता है। इस दौरान युवाओं ने दो पिकअप गाड़ियों द्वारा दिनभर पूरे शहर में घूम घूम कर गौवंश को आयुर्वेदिक दवाई मिश्रित आहार खिलाने का कार्यक्रम बनाया है। गौसेवार्थ सुदंरकांड मंडली के सदस्यों द्वारा लंपी महामारी के संकटकाल में 12 अगस्त 2022 से बेसहारा गौवंश की सेवा की जा रही है। 20 सदस्यीय मंडली द्वारा कल की जाने वाली सेवा में कोई नागरिक या युवा अपने हाथ से गौवंश को आहार देना चाहें तो वे कल सुबह 9 बजे सीताराम मंदिर कालूबास पहुंच कर कार्यक्रम में भाग ले सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 20 सदस्य मंडली दो पिकअप में कल बेसहारा गौवंश को आयुर्वेदिक आहार खिलाएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवार्थ सुंदरकांड मंडली द्वारा की जा रही है 12 अगस्त से लगातार गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल अंतिम रविवार को युवाओं द्वारा गौवंश के लिए विशेष आहार का आयोजन किया जाएगा।