






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। सहकारी समितियों के संचालन मंडल के चौथे चरण के चुनाव जारी है और आज रिड़ी में रोमांचक विजय हुई है। यहां वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ की रणनीति भारी पड़ी और किस्मत ने भी उनका साथ दिया। जाखड़ के पक्ष के ही 11 सदस्यों का निर्विरोध चुन लिए गए थे। वार्ड 1 में परसाराम, वार्ड 2 में श्रीराम, वार्ड 3 रतना देवी, वार्ड 4 शांति देवी, वार्ड 5 मुन्नीराम, वार्ड 6 में श्रवणराम, वार्ड 7 में रामचंद्र, वार्ड 8 लेखराम, वार्ड 9 अन्नाराम, वार्ड 10 में नानूराम तथा वार्ड 12 दीनदयाल का चुनाव निर्विरोध कर लिया गया था। वार्ड 11 में चुनाव हुआ जिसमें पूर्व सरपंच रेखाराम मेघवाल तथा जयनारायण नायक के बीच रोमांचक टक्कर हुई और इसमें दोनों दावेदारों को 49-49 मत प्राप्त हुए। यहां लॉटरी निकाली गई जिसमें किस्मत ने भी जाखड़ का साथ दिया और उनके पक्ष के जयनारायण नायक के नाम की लॉटरी निकली और निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें विजय घोषित किया। बता देवें चौथे चरण में सात सहकारी समिति के सदस्यों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे तथा कल यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।





