May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2021। पिछले कई सालों में आंखों का स्वास्थ्य (weak eyes) तेजी से बिगड़ा है. आज से सिर्फ 10-15 पहले आमतौर पर बुजुर्गों की आंखों पर ही चश्मा लगा देखते थे. लेकिन पिछले कुछ सालों में आंखें कमजोर होने की उम्र बहुत कम हो गई है. चिंता की बात यह है कि आजकल 10-12 साल के बच्चों की आंखों पर भारी-भारी आंखों का चश्मा चढ़ जाता है.

अस्वस्थ आंखें सिर्फ रोशनी ही कमजोर नहीं करती हैं, बल्कि मोतियाबिंद (cataract) जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं. आंखों की देखभाल बहुत जरूरी है. जिसके लिए आपको ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो आंखों के लिए फायदेमंद (foods good for eyes) होते हैं. आइए, हम आंखों के लिए फूड्स के बारे में जानते हैं.

Best Foods for Eyes: आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले हेल्दी फूड्स
आंखे हेल्दी (eye health tips) बनाने के लिए निम्नलिखित फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए.

विटामिन ए, सी और ई वाले फूड्स

American Optometric Association के मुताबिक, आंखों को मोतियाबिंद जैसी बीमारी से दूर बचाने के लिए विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर फूड्स मदद कर सकते हैं. इसलिए आपको नट्स, खट्टे फल, फिश और सीड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए.

foods for eyes : पानी
कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने के कारण आंखों पर बुरा असर पड़ता है. जिसके कारण आंखों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और आंखों की रोशनी कम हो जाती है. इसलिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए.

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स कूट-कूटकर भरे होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. The Academy of Nutrition and Dietetics के मुताबिक, हरी पत्तेदार सब्जियों में बीटा-कैरोटीन, विटामिन, lutein और zeaxanthin होते हैं, जो आंखों को हानिकारक किरणों और रेडिएशन से बचाने में मदद करते हैं.