May 21, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2026। क्षेत्र में चोरों के हौसलें बुलंद है और चोर दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे रहें है।
आज दोपहर 12.30 बजे मोमासर बास में घनी आबादी के बीच एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर ली है। करणी माता मंदिर के पास रहने वाले देवीलाल पुत्र भंवरलाल जाट अपनी बाइक पर बाजार से घर आए और बाइक घर के आगे खड़ी कर अंदर खाना खाने चले गए। वे करीब आधा घंटे बाद बाहर आए तो बाइक नहीं मिली। देवीलाल व आस पास के लोगों ने बाइक की तलाश करने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहें। परेशान देवीलाल ने पुलिस थाने में सूचना देकर अपनी बाइक RJ07 KS 4851 तलाश करने की गुहार लगाई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील करते हुए बाइक कहीं नजर आने पर थाने में सूचना देने की अपील की है।