






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2022। ग्रहण शाम 5.53 बजे शुद्ध हो गया व हमारे क्षेत्र में कई नागरिकों ने एक्सरे व काले चश्मे से ग्रहण को देखा। सूतक व ग्रहण के दौरान घरों में रसोई व मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए गए। वहीं मंदिरों में भी पट बंद रहें व श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। ग्रहण के बाद मंदिरों व घरों की साफ सफाई की गई। लोगों ने स्नान करके घरों में दिया बत्ती की व भोजन आदि बनाया।













