






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान पति केसराराम गोदारा व शेरूणा सरपंच पति एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को शेरूणा ग्राम पंचायत में प्रशासन का आभार प्रकट किया। महिया ने कहा कि अंतिम शिविर में हम श्रीडूंगरगढ़ के प्रशासन को शिविरों के सफल आयोजनों हेतु आभार प्रकट करते है और प्रशासन आगे भी जनता के काम प्रमुखता से करें व आमजन को राहत दें ये उम्मीद करते है। प्रधान पति गोदारा ने आभार जताते हुए प्रशासन से आगे भी जनहित के कार्य करने की बात कही। सरपंच मंजू कंवर ने उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, विकास अधिकारी रामचंद्र जाट, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल सहित सभी विभागों के प्रमुखों का स्वागत किया तथा भरतसिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। बता देवें राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गांवो व शहरों के संग शिविर समारोह का शुक्रवार समापन हो गया है।
ये हुए शिविर में काम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत शेरुणा में प्रशासन गांवों के संग शिविरों में बड़ी संख्या में कार्य हुए। यहां खाता नाम शुद्धिकरण के 182 प्रकरण, खाता विभाजन के 52 प्रकरण, परित्याग के 52 प्रकरण, नामान्तरण के 232 प्रकरण, अतिक्रमण के 18 प्रकरण, सीमाज्ञान/पत्रावली के 68 प्रकरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 492, परित्याग 13 प्रकरण, राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि के 310 प्रकरण निपटाए गए व पट्टा वितरण, भूमि आवंटन के 5 कार्य किए गए। प्रधान पति केसराराम गोदारा भी शिविर में पहुंचे व ग्रामीणों से मिले। शिविर में नायब तहसीलदार, गिरदावर, ग्राम विकास अधिकारी रोहिताश कुमार, हल्का पटवारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम भादू सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। सरपंच पति एडवोकेट भरतसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
महिया ने जनसम्याओं की सुनवाई की, 5 लाख की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को शेरूणा में विधायक गिरधारीलाल महिया ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। महिया ने शिविर का निरीक्षण करते हुए समस्त विभागों के अधिकारियों से शिविर में हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यहां ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए महिया ने सेरूणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में 5 लाख की लागत से ब्लॉक लगवाने की घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
प्रधान पति ने 29 लाख के विकास कार्यों की घोषणाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान पति केसराराम गोदारा ने शेरुणा में 29 लाख की राशि के विकास कार्य घोषित किए। शिव धोरा पर जल हौज 2 लाख 50 हजार, माता जी मंदिर के पास चार दीवार, सीसी ब्लॉक, टिन शेड के लिए 21 लाख रुपए की राशि, मेघवाल मोहल्ले में जल हौज व पाइप लाइन के लिए 5 लाख 50 हजार के कार्यों की घोषणा की। ग्रामीणों ने गोदारा का आभार प्रकट किया।








