August 30, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार को तीन अलग-अलग कार्रवाईयों में तीन जनों को गिरफ्तार किया। अस्पताल के पास तेज आवाज में एक ट्रेलर पर गाने बजाने से परेशान हो रहें मरीजों व स्टाफ को राहत देते हुए ट्रेलर चालक ने हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने लेवडा निवासी सद्दाम मेव को गिरफ्तार किया। वहीं एसआई मलकीत सिंह ने सेसोमू स्कूल परिसर से 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान बेचने पर गंगाशहर निवासी विशाल भार्गव को होटल लड्डूगोपाल भोजनालय से गिरफ्तार किया। रविवार को हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने कार्रवाई करते हुए कल्याणसर नया निवासी भंवरलाल जाट को उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।