May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2024। दूध नहीं देने वाली गाय को घर से निकाल देने, छोटे छोटे बछड़ों को घरों से निकाल देने, बेसहारा सांड को गलियों से निकाल देने की घटनाएं प्रतिदिन मानव समाज में हो रही है। इससे बेसहारा बेजुबान की संख्या लगातार बढ़ रही है जिन्हें घरों व गौशालाओं में आसरा नहीं मिल रहा और अब गलियां भी छुड़वाने के लिए मानव का अमानवीय व्यवहार सामने आ रहा है। कस्बे के घुमचक्कर पर रहने वाले बेसहारा गौवंश पर किसी अज्ञात ने कोई तरल डालकर उन्हें चोटिल किया है। दो गाय सहित आधा दर्जन से गौवंश है जिनके साथ दर्द देने वाली घटना हुई है। पीड़ित गौवंश की ऊपर की चमड़ी उतर कर घाव हो गए है। मामले की जानकारी सामने आने पर आनंद जोशी, श्याम सारस्वत, गणेश शेखावत, गज्जूसिंह पुंनदसर सहित अनेक गौसेवी मौके पर पहुंच गए। यहां पशु चिकित्सा विभाग के ब्लॉक अधिकारी डॉ उत्तमसिंह भाटी भी मौके पर पहुंच गए है। भाटी ने बेसहारा गौवंश की जांच कर ईलाज प्रारंभ कर दिया है। भाटी ने बताया कि इन पर कोई तरल पदार्थ डाला गया है। वहीं मौके पर उपस्थित गौसेवियों ने इन्हें डराकर भगाने के लिए एसिड डाले जाने अंदेशा जताया है। गौसेवियों में अज्ञात के इस संवेदनहीन व्यवहार के लिए नाराजगी है। उनका कहना है कि किसी भी जीव के प्रति इस तरह की हिसंक प्रतिक्रिया मानव जाति में अशोभनीय है। वहीं घुमचक्कर पर मौजूद अनेक लोगों ने घटना की निंदा की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश पर डाला गया कोई तरल, जिससे हुए चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो घाय सहित आधा दर्जन से अधिक गौवंश हुई चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवियों में नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना की निंदा की।