August 30, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। शारदीय नवरात्र के दिन माँ करणी का जन्मोत्सव पर अंचल में अनेक आयोजन हो रहें है। क्षेत्र के छोटे से गांव लालासर में सोमवार को माँ करणी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें खूब रंग खेला व श्रद्धालुओं ने जमकर घूमर नृत्य किया। महिलाएं मंगल कलश लेकर शामिल हुई। डीजे के साथ भजनों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर माँ के जयकारे लगाए व एक दूसरे को बधाई दी। सत्तासर सरपंच सुनिल मलिक भी यात्रा में शामिल हुए। मलिक ने माँ करणी के जन्मोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी व आयोजन को दिव्य बताया। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवीसिंह की अगुवाई में महेंद्र सिंह, अनोपसिंह, मघसिंह, महेंद्रसिंह, मोहनसिंह, मेघसिंह, जोरूसिंह, अर्जनसिंह, केसरसिंह, कालूसिंह, चतरसिंह, छोटूसिंह व स्वरूप सिंह ने आयोजन की तैयारियां की। इस दौरान गांव के अनेक परिवार शोभायात्रा में शामिल हुए। सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। मोमासर बास में आज शाम माँ करणी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। करणी चौक पर विशेष ज्योति आरती के साथ आतिशबाजी होगी। सवा सात किलो मावे का केक माँ को भोग लगाया जाएगा व श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यहां आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा व डीजे की धून पर गरबा व घूमर होगा। वहीं हरिओम सेन एंड पार्टी द्वारा ढोल नृत्य का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। बड़ी संख्या में करणी भक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लालासर में धूमधाम से निकाली गई माँ करणी की शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने जमकर रंग उड़ाया व बधाइयां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुरूषों ने भी किया घूमर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर उत्सव मनाया ग्रामीणों ने, बांटी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने भी घूमर किया और लगाए माँ के जयकारे।