






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2022। उदयपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के बाद कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता नव संकल्प व नव चेतना की चर्चा के साथ प्रदेश भर में सक्रिय हो रहें है। कल श्रीडूंगरगढ़ में बीकानेर जिला देहात कांग्रेस की जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नेशनल हाईवे पर स्थित श्रीकरणी हैरिटेज में आयोजित होगी। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना है और इसी क्रम में बीकानेर देहात में ये अवसर श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस को प्राप्त हुआ है। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने बताया कि इस कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, संगठन प्रभारी मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य, प्रदेश कांग्रेस सदस्य, जिला कांग्रेस सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस सदस्य, सहित अनेक संगठनों, विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठनों के वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारी भाग लेंगे। स्थानीय कांग्रेस में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है और कार्यकर्ता व नेता तैयारियों में जुटे है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त विश्वसनीय व प्रामाणिक खबरों के लिए आज ही जुड़े क्षेत्र के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




