






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2022। दो दिन की भीषण गर्मी के बाद आज क्षेत्र का मौसम बदला और आसमान से राहत के बादल बरसे है। कस्बे में झमाझम बरसात हो रही है और प्री मानसून ने नागरिकों को भिगो दिया है। आज जोधपुर, नागौर, बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बरसात हो रही है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ बरसात प्रारंभ हो गयी है। मानसून पिछले 15 दिनों से कर्नाटक में अटका था और बीते दिन गुजरात मे प्रवेश किया। आज राजस्थान में प्री मानसून के साथ ही गर्मी का सितम कम हो गया है।




श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के लिए आप जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




