






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2022। आस पास की बड़ी खबर में खबर जिले के खाजूवाला उपखंड से आई है। यहां रात हुई भारी बरसात से एक मकान की छत गिर गई है। मकान में सो रहें दंपति की 12 वर्षीय बच्चे सहित दबने से मौत हो गयी है। दंतोर थानाक्षेत्र के 25 बीएलडी में ये दुःखद हादसा हुआ है। हादसे में 40 वर्षीय महावीर पुत्र नंदराम कुम्हार, पत्नी व 12 वर्षीय बच्चे ने प्राण गवाएं है। मौके पर थानाधिकारी हरपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरड़ा मौके पर पहुंचे है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी है।



