May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-19 at 08.55.55

गांव बिग्गा में होगा अंडर ब्रिज व अमृतवासी सड़क का शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में जसनाथजी की बाड़ी में सुबह 11 बजे अंडर ब्रिज व अमृतवासी सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। गांव के भाजपा नेता व समाजसेवी बृजलाल तावणियां ने बताया कि नेशनल हाइवे से अमृतवासी गांव तक सड़क व बिग्गा में रेलवे अंडर ब्रिज के कार्यों की नींव विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा रखी जाएगी। तावणियां ने बताया कि दोनों ही कार्यों से गांव के विकास को गति मिलेगी और कई गांवो के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलगा। ग्रामीण उत्साह के साथ शिलान्यास समारोह के आयोजन की तैयारियों में जुटे है।
श्रीमोरवीनंदन खाटूश्यामजी संघ द्वारा होगा भव्य सुंदरकांड आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम 8.15 बजे आड़सर बास के श्याम मंदिर में श्रीमोरवीनंदन खाटूश्यामजी पैदल संघ द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन होगा। संघ सदस्यों आयोजन की तैयारियों में जुटे है। बड़ी संख्या में हनुमान भक्त भव्य आयोजन में शामिल होंगे और बाबा की ज्योत के दर्शन लाभ लेते हुए संगीतमय सुदंरकांड में भागीदारी निभाएंगे।