






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ के गांव पुनंदलसर से दो मतवाले युवक मोटरसाइकिल पर निकले और पांच दिन बाइक चलाकर केदारनाथ में भोलेनाथ के दर्शन कर घर लौटे। 25 वर्षीय युवा राजूसिंह शेखावत अपने दोस्त गांव के ही छैलूसिंह के साथ 12 मई को रवाना हुए व 17 मई को पुनः गांव लौट आए। पांच दिन की यात्रा दोनों ने टीवीएस की मोटरसाइकिल अपाची पर पूरी की। राजूसिंह ने बताया कि गांव से निकल कर वे हिसार, कैथल, कुरूक्षेत्र, हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग होते हुए केदारनाथ पहुंचे। दोनों युवाओं ने बाबा के दर्शन किए और राजू ने बताया कि लौटते हुए देवप्रयाग से लगातार श्रीडूंगरगढ़ तक 617 किलोमीटर बाइक चलाकर करीब 12 घंटे में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। गांव में दोनों युवाओं के जोश की चर्चा हुई व ग्रामीणों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन के अनुभव भी जाने।





