August 29, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2025। क्षेत्र के एक गांव में रूपयों के पुराने लेन देने के मामले में दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें दो युवकों के सिर फूटे और दोनों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव सांवतसर की रोही में 15 दिसंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के घायलों ने पीबीएम में पर्चा बयान दिए और सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल सत्यवीर मामले दर्ज किए। सत्यवीर बुधवार सुबह एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे है व मामले की जांच करते हुए सबूत जुटा रहें है। थाने में दर्ज पहले मामले में सांवतसर निवासी 37 वर्षीय प्रह्लादराम उर्फ सुनील पुत्र महीराम बिश्नोई ने इसी गांव के 9 जनों पर आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी फुलाराम, मुखराम व चैनाराम पुत्र रत्तीराम बिश्नोई, चैनाराम के बेटे कैलाश, अभिषेक तथा मोखराम के बेटे अशोक, प्रदीप, फुलाराम के बेटे रामकिशन ने एकराय होकर 15 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे उसके व उसके भांजे विकास के साथ जेई, बरछी, लाठियों से मारपीट की।
परस्पर दूसरा मामला भी दर्ज हुआ जिसमें 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र चैनाराम बिश्नोई ने इसी गांव के 9 जनों पर आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी बजरंग उर्फ बाला, हरिराम, सुनील, महीराम बिश्नोई के बेटे भगवानाराम, श्यामसुदंर व मुन्नीराम, प्रह्लाद उर्फ सुनील, मुकेश पुत्र बीरबल निवासी सांवतसर, विकास पुत्र शिवलाल निवासी पीथरासर नोखा ने 15 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे उसके व उसके पिता, परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी भाभी के साथ बदतमीजी करते हुए पिस्तौल से फायर किए। आरोपियों ने तलवार लहराते हुए धमकियां दी। पुलिस द्वारा दोनों मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है।