May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा थाने मामलों में अलग अलग मामलों में शुक्रवार को तीन जनों को गिरफ्तार किया गया। सेरूणा थाने में हैड कांस्टेबल आवड़दान ने सांवतसर निवासी 25 वर्षीय चंदूलाल को शांतिभंग के आरोप में पकड़ कर थाने पहुंचाया। इसी थाने के कांस्टेबल रामस्वरूप ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गिरफ्तारी वारंटी सोनियासर शिवदानसिंह निवासी राजूराम उर्फ रामुराम पुत्र डूंगरराम जाट को गिरफ्तारी किया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने 27 वर्षीय विजयपाल निवासी लखासर को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।