






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2024। गांव गुवाड़ में शनिवार सुबह हल्की धूप खिली है और ग्रामीणों ने कड़ाके की सर्दी से राहत महसूस की है। हालांकि सुबह कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रही परंतु सुबह 11 बजे हल्की धूप खिली है और लोग धूप का आनंद लेते नजर आ रहें है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी देते हुए बरसात की संभावनाएं जताई थी परंतु आज श्रीडूंगरगढ़ इलाके में धूप ने कुछ राहत दी है। तीन दिन के बाद निकली धूप का स्वागत करने बच्चे भी घरों से निकले और खूब अठखेलियां कर रहे है। हालांकि शीतलहर का असर बरकरार है। आप भी देखें अंचल से सुदंर फोटो:-













