






आड़सर में मनाया आचार्य महाप्रज्ञ का 106वां जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव आड़सर में साध्वी प्रमिला कुमारी के सान्निध्य में आचार्य महाप्रज्ञ का 106वां जन्मदिन सोमवार को मनाया गया। साध्वी तेजसप्रभा ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का प्रारंभ किया। साध्वी आस्थाश्री, बालिका दिव्या संचेती, अशोक सिंघी, किरण पटावरी, अशोक बरड़िया, अणुव्रत समिति मोमासर मंत्री राकेश संचेती, भाग्यश्री तातेड़, महिला मंडल आड़सर की महिलाओं ने गीतिका प्रस्तुति दी। साध्वी वृंद ने एक रोचक कॉमिक प्रस्तुति देकर संघ में निष्ठा की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मोमासर व आड़सर से धनराज पटावरी, बाबूलाल छोजड़, भीखमचंद बरड़िया, मांगीलाल आरी, छोटूलाल सेठिया, राजेंद्र तातेड़, नरेंद्र आरी, सुशील छाजेड़, प्रकाश तातेड़ सहित अनेक श्रावक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी विज्ञप्रभा ने किया।

जागरूकता संगठन ने शहर अध्यक्ष बनाया विनिता शर्मा को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी ने लर्न एडं फन स्कूल की प्रधानाध्यापिका विनिता सारस्वत को महिला प्रकोष्ठ श्रीडूंगरगढ़ की शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नियुक्तिपत्र देते हुए उन्हें आमजन को आरटीआई कानून व मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संतोष विनायकिया, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सरला आचार्य, जिलाध्यक्ष भारती व्यास, ने सारस्वत को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करने की बात कही है। सारस्वत ने संगठन पदाधिकारियों का आभार जताया।





