May 21, 2026
000

चौरड़िया की प्रेरणा से लाइब्रेरी में मिली चार अलमारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से श्रीडूंगरगढ़ लाइब्रेरी में चार अलमारियां मिली है। पुस्तकालय मंत्री भंवर भोजक ने बताया कि पिछली वर्षांत में लाइब्रेरी में पानी घुस जाने से अनेक पुस्तकें भीग गई व दीमक लगने के कारण नष्ट हो गई थी। ऐसी स्थिति में पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे की आलमारियों की आवश्यकता थी। कस्बे के समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने दानदाताओं से संपर्क कर चार लोहे की आलमारियों की व्यवस्था करवाई है। भोजक ने प्रेरक चौरड़िया सहित दानदाता शुभकरण, कमल पवन अंकित नवलखा, दुलीचंद आनंदकुमार पवन संचेती, रतनीदेवी विनोदकुमार बोथरा, सालमचंद डालचदं, चैनरूप, प्रदीप दुगड़ का एक एक अलमारी देने पर आभार जताया।
ग्रामीण क्षेत्र में ट्यूबवैल संचालकों को मानदेय देने की मांग की सीएम से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण क्षेत्र में ट्यूबवैल संचालकों को गत 6 माह से मानदेय नहीं दिया गया है जिससे नाराज ठेका कार्मिकों ने ट्यूबवैल नहीं चलाने की बात कह रहें है। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण नाराज हो रहें है। लोक समता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में ग्रामीण ट्यूबवैल संचालकों को मानदेय का भुगतान करवाने की मांग की है। राठौड़ ने बताया कि जलदाय विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से इन कार्मिकों को मानदेय भुगतान नहीं दिया जा रहा है। जिससे वे सामूहिक रूप से ट्यूबवैल चलाने से मना कर रहें है। ग्रामीण क्षेत्रों को पेयजल संकट से बचाने के लिए शीघ्र कार्रवाई करते हुए पंप चालकों को भुगतान करवाया जाए अन्यथा ठेका निरस्त किया जाए।