May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। गांव मिंग्सरिया में ग्रामीणों ने आपसी संवाद व समझ से रास्ता विवाद सुलझा कर क्षेत्र में एक मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने आज वरिष्ठ ग्रामीणों की मौजूदगी में मामला सुलझाया व दोनों पक्षों में सुलह हुई। इस मामले में गुरुवार को थानाधिकारी को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग कुछ ग्रामीणों ने की थी। गांव की चौपाल पर दोनों पक्षो के बीच वार्ता करवाई गई जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। इस दौरान राजेन्द्र नोसरिया, सरदराराम गोदारा, टीकूराम मास्टर, भूराराम मेघवाल, कुमाराम गोदारा, रामलाल पुनिया, गणपत मेघवाल, नारायण मेघवाल तिलोक दास स्वामी सहित अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।