






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में दो-तीन दिन से उत्सव का सा माहौल नजर आ रहा है और कारण है की सभी दुकानदार पहली मूंगफली खरीद पर अपने आराध्य को भोग लगा कर प्रसाद स्वरूप आपस में मुंह मीठा करवा रहें है। आज बरजांगसर से आए किसान की मूंगफली तुलवाई हुई और खरीद करने वाले व्यापारी ने इस सीजन की प्रथम मूंगफली खरीद करने पर उपस्थित सभी किसानों व व्यापारियों को प्रसाद वितरण किया। कृषि मंडी में नई मूंगफली की आवक प्रारम्भ हो गई है व्यापारियों में उत्साह नजर आ रहा है। किसान मंडी में मूंगफली बेचने के लिए पहुंचने लगे हैं व्यापारी बोली में भाग ले रहें है। सभी दुकानदार मूंगफली खरीद में व्यस्त दिखाई दे रहे है तथा लगभग 4200 से 4500 प्रति क्विंटल की बोली लग रही है। हालांकि अधिकाशंत किसान अभी मूंगफली खेत में निकाल ही रहे है तथा जिन किसानों ने पहले बुवाई की थी वही किसान मूंगफली बेचान को लेकर आने लगे है। बता देवें हमारे क्षेत्र में मूंगफली खरीफ की प्रमुख फसल के रूप में बम्पर पैदावार के लिए प्रसिद्ध है और बीकानेर जिले में ही नहीं पूरे राज्य में मूंगफली पैदावार के लिए श्रीडूंगरगढ़ का प्रमुख स्थान है।






