






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षा जगत से दो खबरें निकल कर सामने आ रही है। पहली खबर क्षेत्र के श्रेष्ठ राजकीय विद्यालय के रूप में विकसीत हो रहे कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण की आ रही है तो दूसरी खबर क्षेत्र की सबसे बड़ी राजकीय राउमावि ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ से आ रही है। जहां ओपन बोर्ड के विद्यार्थियों के परीक्षा की कवायद शुरू हो गई है। टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है दोनो खबरें एक साथ।
शैक्षिक भ्रमण में बच्चों को दी इतिहास एवं स्थापत्य कला की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। क्षेत्र में श्रेष्ठ राजकीय विद्यालय के रूप में विकसीत हो रहे कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों का शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। प्राचार्या विमला गुर्जर ने बताया कि दल ने क्षेत्र के गांव बिग्गा में स्थित हलधर इंड्रण्ट्रीज एवं लोकदेवता वीर बिग्गाजी के मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्र के सबसे बड़े मंदिर में दक्षीण भारतीय मंदिरों की नागर शैली के स्थापत्य कला के बारे में जानकारियां दी गई एवं वीर बिग्गाजी के गौरक्षक इतिहास के बारे में बताया गया। बच्चों को यहां मेले के दौरान हजारों लोगों के दर्शन, भोजनशाला, आवास आदि व्यवस्थाओं के बारे में समझाया गया। विदित रहे कि इस भोजनशाला में दस चुल्हों पर एक चिमनी वाली आधुनिक रसोई का भी अवलोकन करवाया गया। कक्षा 6 से 10 के बच्चों को हलधर इंडस्ट्रीज में संचालक ओमप्रकाश स्वामी, बाबुलाल स्वामी ने मूंगफली से बीज एवं गोटा निकालने व तैयार करने के बारे मशीनों की कायप्रणाली, खरीद एवं विक्रय के बारे में जानकारी दी। वीर बिग्गाजी मंदिर में मोहनलाल जाखड़ ने बच्चों के लिए लस्सी सेवा दी। इस दौरान रमेश शर्मा, रामप्रताप जाखड़, महावीर सारस्वत, मूलाराम शर्मा, अनुसुईया बिठ्ठू, सरिता सैनी, रामवतार शर्मा, रतनसिंह तवंर, रामकरण डोटासरा, श्रवण पूनियां, पवन गोयतान, अंजू आदि शिक्षक स्टाफ सक्रिय रहा।


ओपन बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए एप बनाया, पढ़ें पूरी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर बोर्ड में पंजीकृत कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों का ई-पीसीपी शिविर इस बार 13 से 27 मई तक मोबाईल ऐप के माध्यम से ही होना है। हर बार यह यहां राउमावि में आफलाईन होती थी व इस बार एप के माध्यम से ही यह शिविर करना होगा। इस शिविर के संभागी बनने के बाद ही विद्यार्थी परीक्षा दे सकेगें। प्रभारी व्याख्याता मनीष कुमार सैनी ने बताया कि आपेन बोर्ड में पंजीकृत विद्यर्थी इस एप को नीचे दी गई लिंक से या प्ले स्टोर पर RAJASTHAN STATE OPEN SCHOOL के नाम से सर्च कर डाउनलोड़ कर सकते है। डाउनलोड़ कर विद्यार्थियों को अपनी एसएसओ आईडी एवं जन्मतिथि से लोगिन करना होगा व शिविर में भाग लेना है।
एप डाउनलोड करने के लिए लिंक- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.doe.rsos



