May 20, 2026
dddddddd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। सात बेटियों के विवाह के बाद विधवा माँ घुटनों से परेशान रहने लगी और बेटे का घर बसाने का सपना लिए दो पंडितों के सहारे बिहार से डेढ लाख में बहू लेकर आई। वृद्धा माँ ने आंखो में आंसूओं के साथ बताया कि एक दुखातिंका में पति की मौत के बाद मुश्किलों से घर परिवार संभाला, सात बेटियों का विवाह किया। हर साल बरसात में घर में पानी भरता था तो खेत बेच कर छोटा सा मकान बनावाया। उसी में से रूपए बचाकर डेढ़ लाख रूपए नगदी देकर बेटे के लिए बहू लाई। तीस हजार रूपए लेकर घर से गई बहू लौटी ही नहीं और उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। ये कोई कहानी नहीं बल्कि श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर बास निवासी इंद्रादेवी पत्नी मांगीलाल प्रजापत के साथ हुई घटना की है। बहू तो चली गई और निहायत ही गरीब परिवार को 2 लाख से अधिक का चुना लगा गई। इंद्रादेवी के बेटे पीड़ित हरीश प्रजापत ने करीब डेढ़ माह पुलिस व वकीलों के चक्कर काटकर आखिर आज एफआईआर दर्ज करवा ही दी। हरीश ने बताया कि 25 अगस्त को उसका विवाह पूर्णिया बिहार के एक मंदिर में रूपा सहाने पुत्री रामबालक सहाने से हुआ। विवाह में बीच में एक श्रीडूंगरगढ़ पंडित सीताराम ब्राह्मण और दड़ीबा, चुरू का पंडित जयप्रकाश ब्राह्मण ने डेढ़ लाख रूपए लेकर विवाह तय करवाया। हरीश ने बताया कि विवाह के कुछ दिन बाद ही वह घर से चली गई थी परंतु तब पुलिस की मदद से उसे वापस ढूंढ कर लाया गया था। अब चार माह पहले वह भाई के विवाह का बहाना बना कर घर में रखे तीस हजार रूपए व गहने ले गई। 15 दिन बाद जब वह अपनी पत्नी को लेने बिहार गया तो उसके साथ मारपीट कर 15 हजार रूपए छीन लिए। अब आरोपी पत्नी ने सिम बंद कर दी व पंडितों ने भी मेरा नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है जिससे वह बुरी तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित है। हरीश ने दोनों पंडितों, पत्नी व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए रकम वापस करवाने की गुहार पुलिस से लगाई है। मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंपी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास का युवक लाया बिहार से पत्नी, रूपए गहने के साथ गई, लेने गया तो की मारपीट, छीन लिए रूपए, बीचोलिए पंडित व पत्नी व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है।