May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2021। क्षेत्र के एक युवक को पड़ौसियों से झगड़ा करने के आरोप में पुलिस गिरफ्तार किया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव पुन्दलसर में 22 वर्षीय युवक नरेन्द्र को पड़ौसियों से झगड़ा करते हुए एएसआई पूर्णमल ने समझाईश की परन्तु युवक नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि युवक को कोर्ट में पेश कर दिया गया व 20 हजार के मुचलके के साथ 6 माह के लिए पाबंद करके जमानत दी गई है।