May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। कहा जाता है कि वह राष्ट्र सर्वोत्तम है जहां देश का प्रति नागरिक जहां रहे वहीं देश सेवा में अपना योगदान देता रहे। ये बात शहादत दिवस पर गांव उदरासर के 32 वर्षीय युवा तेजाराम सुथार साकार करते नजर आए है। साधारण पृष्टभूमि के सुथार छोटा ही सही लेकिन बड़ा सकारात्मक योगदान देश सेवा में देकर युवा पीढ़ी के लिए एक प्ररेणा प्रस्तुत कर रहें है। मंगलवार को विश्व जल दिवस पर सैंकड़ो नागरिक केवल सोशल मीडिया पर जल बचाने का ज्ञान देते नजर आए परंतु गांव में वंदे मातरम मंच के अध्यक्ष तेजाराम गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के टपकते नलों को हटाकर जल बचाने के लिए नए नल लगाते नजर आए। इस कार्य मे मंच के रामनिवास गोदारा भी सुथार के साथ रहें। दुलदास स्वामी ने बताया कि तेजाराम प्रति अमावस्या को विद्यालय में अपनी निःशुल्क सेवाएं गत कई वर्षों से दे रहें है। स्कूल में कभी कोई गेट तैयार करना हो या फिटिंग ठीक करनी हो, बैल्डिंग का कार्य करना हो या अन्य कोई कार्य जो उनके कार्य से संबंधित है वे निःशुल्क करते है। एक ओर जहां हजारों व लाखों की तनख्वाह पाने वाले एक छोटा सा कार्य भी नहीं जनहित में नहीं कर सकते वहीं अपना छोटे से रोजगार से परिवार का पालन करने वाले सुथार का ये जज्बा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत कर रहा है। सुथार ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि वे अपने गांव में छोटे छोटे सेवा कार्य करके ही संतोष का अनुभव करते है कि मैंने अपने देश के लिए थोड़ा ही सही पर कुछ अच्छा योगदान दिया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ऐसे युवाओं का सम्मान करता है जो निःस्वार्थ भाव से अपना सकारात्मक योगदान समाज व देश को दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजाराम सुथार ने मंगलवार को नल बदले और पानी बचाने का संदेश दिया।