






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में कल फिर मॉक ड्रिल होगी। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेंगे और इसके साथ ही इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा। सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए बॉर्डर वाले जिलों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सीमा से लगते जिलों में मॉक ड्रिल के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले 7 मई को प्रदेश में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी। 7 मई की मॉक ड्रिल में 28 शहरों में ब्लैक आउट किया गया था और हवाई हमलों की चेतावनी के साइरन बजाए गए थे।



