May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ 12 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार को बड़ा राजनैतिक आयोजन गांव उदरासर में होगा जहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में चल रहे हर घर राहत अभियान के तहत पहला हर घर राहत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। और इस सम्मेलन में क्षेत्र के 18 गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें। बाना ने बताया कि इससे पहले अभियान के तहत शनिवार को गांव जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर में कार्यकर्ताओं के दल ने हर घर पहुंच कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और पुस्तिका बांटी। इस दौरान ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना आभार जताया एवं आगामी चुनावों के बाद भी जनता को राहत देने वाली ये योजनाएं जारी रहे इसके लिए हर हाल में कांग्रेस सरकार को पुन: जितवाने का संकल्प लिया। गांवों में घरों तक पहुंचने वाले कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयुआई व सेवादल के कार्यकर्ताओं की टोली में दिनेश पिलानियां, विक्रमसिंह कोटडिया, विवेक प्रजापति, मोहसिन खान, बाबूलाल चोटिया, किशन वाल्मीकि, अमित मीणा, ओमप्रकाश जाखड़, जितेंद्र रेगर, कृष्णा चांवरिया, सूरज चोटिया, कुलदीप वाल्मीकि, तुलसीराम जाखड़, रोहित गुर्जर, शुभम शर्मा, लकी तेज़ी, रितिक मलघट, बलराम जाखड़, भीयाराम फौजी, प्रकाश चोटिया सहित कई जनें मौजूद रहे।
उदरासर के सम्मेलन में शामिल होगें यह।
श्रीडूंगरगढ़। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदार ने बताया कि कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में चलाए जा रहे इस हर घर राहत अभियान के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं ने गांव पूनरासर, राजपूरा, बींझासर, ल्होडेंरा, गुंसाईसर बड़ा, माणकरासर, डेलंवा, लाधडिया, जालबसर, बिरमसर, धोलिया, लाखनसर, सुरजनसर, उदासर चारनाण, धीरदेसर पुरोहितान, आड़सर, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर में हर घर तक सम्पर्क करने का प्रयास किया गया है। रविवार को उदरासर में होने वाले प्रथम हर घर राहत सम्मेलन में इन गांवों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सम्मेलन में पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कार्यकर्ता मिल रहें है ग्रामीणों से, दे रहें है सरकार की योजनाओं की जानकारी।