






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2023। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का सबसे बड़ा व शानदार सांस्कृतिक आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” झंवर बस स्टैंड पर स्थित रैनबो रिसोर्ट एंड गार्डन में होगा। महोत्सव का आगाज विधि विधान से महाआरती के साथ होगा। ध्यान रहें महाआरती निश्चित समय 7 बजे प्रारंभ होगी और सभी प्रतिभागी 7 बजे से पहले अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लेंवे जिससे वे महाआरती के पूरे दर्शन कर सकें। भक्ति और शक्ति के साथ सैंकड़ो गरबा प्रेमी गरबा ड्रेस में सज धज कर माता के महोत्सव में भाग लेंगे। ग्राउंड परफॉर्मेंस के आधार पर 32 से ज्यादा पुरस्कार प्रतिभागियों को दिए जाएंगे। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में नागरिक गरबा का जमकर आनंद लेंगे और बिना महिला सम्भागी के सिंगल पुरुष को कतई एंट्री नहीं दी जाएगी। अनेक महिलाओं व युवतियों के ग्रुप रंगारंग गरबा खेलेंगे। आयोजन को लेकर श्रीडूंगरगढ़ वासियों में जबरदस्त उत्साह है। युवतियों के ग्रुप्स ने जमकर गरबा महोत्सव की तैयारियां की है। गरबा स्थल पर खाने पीने की अनेक स्टॉलों के साथ आइसक्रीम, केक पेस्ट्री सभी कुछ उपलब्ध होगा।



