May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। गांव जेतासर में रविवार को समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने पंचमुखी बालाजी क्रिकेट ग्रामीण प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जाखड़ ने सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए खेलने की बात कही व हार जीत को समान रूप से सहर्ष स्वीकार करने की बात कही। उद्घाटन मैच ठुकरियासर व तोलियासर के बीच खेला गया जिसमें तोलियासर ने ठुकरियासर को हराया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, मोटगिरी, ब्रजलाल, बाबूलाल गोदारा, प्रकाश शर्मा, दीनदयाल जाखड़, राजूदास स्वामी, हड़मान गिरी, तिलोक दास, संतदास सहित गांव के अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहें। गांव में तीन दिनों से क्रिकेट का उत्साह छाया है और आयोजक मंडल के प्रकाश शर्मा ने बताया कि दूसरे राउंड के मैच प्रारंभ हो गए है। पहले राउंड के मैचों में तोलियासर जुनियर, धोलिया, बाना, बॉस 11 श्रीडूंगरगढ़, सत्तासर, हेमासर, देवआर्मी श्रीडूंगरगढ़, सुरजनसर विजेता रहें है। आयोजक मंडल के युवाओं द्वारा आयोजन में सहयोग व सेवाएं दी जा रही है।