May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-18 at 20.38.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। बड़ी खबर क्षेत्र के लिए रेल विभाग से आई है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर-रतनगढ़ रेलखंड के सूडसर रेलवे स्टेशन का टेऊ रेलवे फाटक संख्या-237 पर आज रात को मध्य रात्रि से मरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग से आमजन का आवागमन बंद रहेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सेशन सीनियर इंजीनियर (पीडब्ल्यूआई) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मध्य रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक रेलवे फाटक संख्या-237 (टेऊ फाटक) पर मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य होगा। ऐसे में सूडसर-सावंतसर व सूडसर-बादनूं सड़क मार्ग स्थित टेऊ रेलवे फाटक आमजन के यातायात के बंद रहेगा। रेलवे ने मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है और इस मार्ग के गांवों के आने-जाने वाले लोगों को अपने-अपने परिवहन साधन वैकल्पिक मार्ग से ले जाने में सहयोग करने की अपील की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसलिए मध्य रात्रि से अलग सुबह तक रेलवे फाटक पर कार्य करने का निर्णय लिया गया है।