






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र में ही रोजगार से जोड़ने एवं क्षेत्र के उद्यमों को योग्य युवाओं से मिलवाने के लिए प्रत्येक सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ रोजगार समाचार का प्रकाशन किया जा रहा है। आप भी अपने प्रतिष्ठान, दुकान, स्कूल या किसी भी प्रकार के कार्य, उद्यम में कार्मिकों की आवश्यकता होने पर टाइम्स को अपनी आवश्यकता भेज सकते है। पढ़ें आज के श्रीडूंगरगढ़ रोजगार समाचार।
एजी मिशन स्कूल में इंटरव्यु बुधवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई। स्थानीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल इंटरनेशनल स्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान के लिए शिक्षकों की वैकेंसी रिक्त है। वहीं मदर टीचर्स व छोटी कक्षाओं के लिए भी शिक्षिकांओ के पद रिक्त है। स्कूल बस के लिए ड्राइवर व कंडेक्टर सहित ऑफिस बॉय की भी डिमांड निकली है। बता देवें इन पदों के लिए झंवर बस स्टैण्ड़ स्थित स्कूल परिसर में बुधवार 15 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक साक्षात्कार रखें जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्य रजनीश कौशिक से 8306046211 संपर्क कर सकते है।
ई-कार्ट को डिलवरी बाय की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। आनलाईन खरीददारी के पार्सलों को लोगों के बताए पतों पर पहुंचाने के लिए क्षेत्र की मुख्य कुरियर सर्विस ई-कार्ट को डिलवरी बाय की आवश्यता है। स्थानीय शाखा के सौरभ स्वामी ने बताया कि 10 डिलवरी बाय की आवश्यकता है, जिन्हें न्यूतनतम 50 पार्सल प्रतिदिन डिलवर करने के साथ 10 हजार रुपए शुरूआती सैलेरी एवं 3 रुपए प्रति किलोमीटर कन्वेंस दिया जाएगा। अधिक डिलवरी कर युवा 20 हजार रुपए मासिक तक कमा सकते है।
स्टेशनरी व जनरल स्टोर में कार्य के लिए युवाओं की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित स्टेशनरी एवं जनरल स्टोर के प्रमुख काऊंटर जगदम्बा स्टोर पर कार्य करने के लिए दो युवाओं की आवश्यकता है। स्टोर के रजनीश स्वामी ने बताया कि नए लड़कों को प्राथमिक वेतन 8 हजार रुपए प्रतिमाह देय है एवं अनुभव के आधार पर वेतन बढ़ाया भी जा सकता है।




