August 30, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। समाज में सभ्य ढंग से रहने के तौर तरीके व नियमों को ताक पर रखकर बदतमीजी करने वालों को पुलिस हवालात की हवा खिलाकर ठीक करने का प्रयास करती है। बुधवार शाम करीब 7 बजे हैड कांस्टेबल हरिराम कांस्टेबल राजवीर, सुशील कुमार व रामनिवास के साथ गश्त पर निकले तो उन्हें सूचना मिली की कालू रोड पर झगड़ा हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां दो जनें जोर जोर से चिल्लाते हुए राहगीरों को परेशान कर रहें थे। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो वे गाली गलौच करते हुए हम चाहे जो करें हमारी मर्जी का ऐलान करने लगे। पुलिस ने दोनों को काबू कर हवालात में बंद कर दिया। हैड कांस्टेबल हरिराम ने बताया कि डेलवां निवासी कानाराम जाट व बंशीधर ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया व आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।