May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2024। गांव गुवाड़ में शनिवार सुबह हल्की धूप खिली है और ग्रामीणों ने कड़ाके की सर्दी से राहत महसूस की है। हालांकि सुबह कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रही परंतु सुबह 11 बजे हल्की धूप खिली है और लोग धूप का आनंद लेते नजर आ रहें है। मौसम विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी देते हुए बरसात की संभावनाएं जताई थी परंतु आज श्रीडूंगरगढ़ इलाके में धूप ने कुछ राहत दी है। तीन दिन के बाद निकली धूप का स्वागत करने बच्चे भी घरों से निकले और खूब अठखेलियां कर रहे है। हालांकि शीतलहर का असर बरकरार है। आप भी देखें अंचल से सुदंर फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव देराजसर में शनिवार सुबह छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गोपालसर की रोही में खेतों में छाया कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपालसर में ग्रामीणों ने सुबह अलाव जलाकर ठंड से राहत का जुगाड़ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में खिली है धूप खिली तो ग्रामीणों ने राहत महसूस की। (फोटो-बीरबल पूनियां)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार के व्यापारियों ने धूप सेकने का आनंद लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में धूप खिली तो नागरिकों ने राहत की तलाश की। (फोटो- दिनेश देवासी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में धूप खिली तो बच्चे ने घरों से निकल कर अठखेलियां शुरू की। (फोटो-दूलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में बाइक रोक कर लोगों ने धूप का आनंद लिया। (फोटो-रवि रिझवानी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में खिली खेतों में धूप, किसानों ने ली राहत की सांस। (फोटो-रामरतन गिला)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में तीन दिन बाद खिली धूप। (फोटो-जगदीश बाना)