May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें फोटो भी।

नगरपालिका के पौधारोपण अभियान का किया पोस्टर विमोचित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका द्वारा इस मानसून के दौरान शहर के 22 स्थलों पर 7 हजार से अधिक पौधे लगाने के लिए पौधारोपण का विशेष अभियान हरियालो राजस्थान के तहत चलाया जाएगा। इस अभियान के पोस्टर को विमोचन बुधवार को नगरपालिका प्रांगण में हुआ। पोस्टर विमोचन विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ अविनाश शर्मा ने किया एवं इस दौरान शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पार्षद लोकेश गोड, संतोष बोहरा, जगदीश गुर्जर, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, रामसिंह जागीरदार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक सारस्वत ने शहरवासियों से इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने एवं लगाए गए पौधों के वृक्ष बनने तक उसकी सार संभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका के पौधारोपण अभियान का पोस्टर विमोचित।

उदयपुर पहुंचें भाजपा नेता, ले रहे है प्रशिक्षण शिविर में भाग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग उदयपुर में आयोजित हो रहा है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए क्षेत्र के भाजपा नेता कुंभाराम सिद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, नारायण चोपड़ा, भवानी पाईवाल आदि पहुंचें है। विदित रहे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में यह समिति प्रदेश भर में आयोजनों में भाग लेगें। इस शिविर का उदघाटन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया था एवं गुरूवार को समापन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अतिथि रहेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने उदयपुर पहुंचें क्षेत्र के नेता।

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई 12 जून को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आगामी 12 जून को पंचायत समिति के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने सभी विभागों के अधिकारियों को सूचना देते हुए उपखंड स्तरीय जनसुनवाई व अटल जनसेवा शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। बता देवें आमजन अपनी परेशानी बाबत जनसुनवाई में परिवाद देकर प्रशासन से समाधान की मांग कर सकते है।

युवाओं ने बचाई हिरण की जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रीड़ी में गांव से कित्तासर जाने वाले मार्ग पर एक हिरण का कुत्तों के झुंड द्वारा शिकार किया जा रहा था। इस दौरान शोर सुन कर कानाराम जाखड़ के खेत के काश्तकार शौकत खान व गणपतराम, रामप्रताप, रोहिताश ने कुत्तों को भगाया एवं हिरण की जान बचाई। बाद में घायल हिरण को वन विभाग को सुपुर्द किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में युवाओं ने बचाई हिरण की जान।

आंधी बाद गिरे 33केवी लाईन के पोल, पुरे गांव की सप्लाई बंद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सातलेरां के 33केवी जीएसएस से निकल कर जाने वाली मुख्य सप्लाई लाईन के पोल आंधी-बारिश के बाद गिर गए है। नेशनल हाईवे पर किसान बालाराम भूंवाल के खेत के पास यह लाईन गिर जाने के बाद से ही सातलेरां गांव की एवं वहां स्थित औद्योगिक इकाईयों की सप्लाई बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने जल्द लाईन सही करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरां में गिरे पोल, सप्लाई बंद।