May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर घर से फरार हुआ एक युवक बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश में जुटी थी। फैमिली कोर्ट ने पांच स्टैडिंग वारंट जारी किए। आखिरकार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को धर दबोच लिया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि करीब 9 साल पहले आरोपी अपनी पत्नी को पीटकर घर से फरार हो गया था। विवाह के 20 दिन बाद ही पत्नी को घर से निकाल देने व मारपीट का मामला फैमिली कोर्ट बीकानेर में चल रहा है। आरोपी 30 वर्षीय कालूराम पुत्र कुंभाराम सुथार निवासी कल्याणसर नया बार बार लोकेशन बदल कर बच रहा था। जिसे हैड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार व अभिषेक मीणा की टीम ने पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल पुनीत कुमार का सराहनीय प्रदर्शन रहा। पुनीत ने लगातार मुखबीरों व नए नए नबंर ट्रेश कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अपना योगदान दिया। स्वामी ने बताया कि गत एक सप्ताह में टीम ने कुल 15 स्टैडिंग वारंटों को क्लोज कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने पकड़ा पांच स्टैंड वारंट जारी आरोपी को, बार बार दे रहा था चकमा, आखिर धर दबोचा पुलिस ने।