May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2025। भाजपा कार्यालय में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाता गहन पुनरीक्षण बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) एवं मुख्य वक्ता सौरभ सारस्वत ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान से आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आमजन जागरूक होकर पुररीक्षण में योगदान देवें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और सहयोग करने का कार्य करें। विधायक ताराचंद सारस्वत ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा है और निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के अनेक कार्य गति पकड़ रहे हैं। कार्यशाला में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता एवं भाजपा बीएलए उपस्थित रहें।