May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। गर्म पानी हो या नाश्ता, खाना, बॉल, पीने का पानी, मैदान में खाने को टॉफी, कुछ भी चाहिए तो इन कार्यकर्ताओं की कमान में युवा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संभाल रहें है। अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता के आयोजन में समाज के कार्यकर्ताओं ने सफल आयोजन में खासी मेहनत की है। ये कार्यकर्ता लगातार कार्यालय में बैठे है और सभी व्यवस्था संबंधी कार्य संपादित कर रहें है। कार्यालय में लगातार चार दिन से मांगीलाल राठी, राजकुमार बिहाणी, संजय करवा, गोपाल तापड़िया, शिव मूंधड़ा, लक्ष्मी नारायण झालरिया, राजू राठी, अशोक लखोटिया हरिशंकर बाहेती मौजूद रहें। इन कार्यकर्ताओं ने रात दिन अपनी सेवाएं व्यवस्थाओं में दी है। बड़ी संख्या में समाज के युवा आयोजन को सफल बनाने में मैदान से लेकर भवनों तक रहने, खाने, खेलने की सुविधाओं में सेवाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी भवन के कार्यालय में तैनात रहें कार्यकर्ता।