May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में इन दिनों मूंगफली की बपंर आवक है और पूरे राज्य में मूंगफली व्यापार में अपना वर्चस्व रखने वाली मंडी के बाहर इन दिनों मूंगफली लाने व ले जाने वाली गाड़ियों की भारी भीड़ लगी नजर आती है। मंडी प्रांगण में एक इंच भी स्थान खाली नहीं है और जहां तक नजर जाती है वहां तक मूंगफली ही नजर आ रही है। यहां प्रतिदिन 15 हजार से 20 हजार बोरी मूंगफली आ रही है। मंडी में भीड़ के कारण बीदासर रोड पर दिन में कई बार जाम लगता है और इस जाम के कारण इस रोड के राहगीर भी खासा परेशान होते है। रेलवे स्टेशन आने जाने वाले नागरिक भी बड़ी परेशानी झेलते है। यहां बड़ी समस्या ये है कि कृषि मंडी प्रांगण के दो गेट है परन्तु एक मुख्य दरवाजा खोला जाता है व एक दरवाजा बंद रखा जाता है। किसानों ने बताया कि एक गेट से आना व जाना होने के कारण समस्या आती है और कुछ व्यापारी लापरवाही बरत रहें है। वे अपनी दुकान से गाड़ी हटा कर या बाहर खड़ी करने का नहीं कहते है। किसानों ने बताया कि एक गेट आने के लिए व एक जाने के लिए खोल दिया जाएं तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। कृषि मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने इस बारे में कहा कि एक ही गेट के कारण समस्या आती है और इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहें है। शीघ्र ही यहां कार्य प्रांरभ होने जा रहा है व गेट की समस्या का समाधान हो जाएगा जिससे जाम से भी राहत मिलेगी। कृषि मंडी सचिव सुरेन्द्र बांगड़वा ने टाइम्स को बताया कि मंडी के दूसरे गेट का निर्माण तो पूर्व में ही सेंशन हो गया था तो उसका निर्माण पूरा करवा दिया गया था परन्तु उस रास्ते पर कच्चा रास्ता है तो गाड़ियां आ जा नहीं सकती है। बांगड़वा ने बताया कि अब सड़क की स्वीकृति मिल गई है और शीघ्र ही टेंडर निकाल कर इसका निर्माण करवा दिया जाएगा जिससे किसानों व व्यापारियों को राहत मिल जाएगी। बता देवें इस सड़क के निर्माण से दूसरा गेट खुल सकेगा तो एक मार्ग कृषि मंडी के भीतर जाने का व एक मार्ग बाहर निकलने का सुचारू हो जाएगा तो मंडी के बाहर व बीदासर रोड पर लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी।
आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के साथ आस पास की खास खबरों के लिए तथा आम जीवन को प्रभावित करने वाले सभी समाचारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी से निकलने के लिए दूसरा गेट शीघ्र खोल दिया जाए तो जाम से राहत मिल सकेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी का मुख्य मार्ग ही आने जाने के लिए प्रयोग होता है जिससे दिन में कई बार जाम लगता है और नागरिक खासा परेशान होते है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के बाहर आई मूंगफली जाम में फंसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी प्रशासन ने कहा सड़क के लिए शीघ्र होंगे टेंडर।