May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2022। कस्बे के कालू रोड़ पर स्थित एक कुटिया में रह रहे साधु के साथ मारपीट करने के आरोप में कस्बे के ही एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात को कुटिया में रह रहे साधु रमेश दास के साथ कस्बे के कालूबास निवासी बजरंग जाट शराब के नशे में मारपीट  पर उतारू था। सूचना मिलने पर आरोपी को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।