May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। मानसून की बरसात व सावन के आगमन से क्षेत्र पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ हो गए है। गांव तोलियासर में हरा भरा तोलियासर अभियान का आगाज करते हुए सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित और स्वयंसेवी अशोक नाई ने पौधे लगाए। इस दौरान राज सर ने सेवाएं देते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्ररेणा दी। अभियान के पहले चरण में श्रीभैरव गोपाल गौशाला तथा नंदी गौशाला में पौधारोपण किया गया। श्रीभैरव गोपाल गौशाला में लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी आगामी चार वर्ष के लिए गौ सेवा एवं चिकित्सा संस्थान तोलियासर ने ली है। लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी तथा ग्राम पंचायत तोलियासर ने भी देखरेख में सहयोग दिया जाएगा। नंदी गौशाला में लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी राजू सिंह तथा गणेश सिंह राजपुरोहित ने ली है। इस अवसर पर सीताराम मूंथा, पप्पू सिंह, भेरूसिंह, बजरंग सिंह, पियूष प्रजापत, नवरतन, गणेश सिंह, हनुमान सिंह आदि युवाओं ने सहयोग किया। श्री भैरव गोपाल गौशाला संचालक जे. पी. राजपुरोहित ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में प्रारंभ हुआ पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरा भरा तोलियासर अभियान हुआ प्रारंभ।

कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी विद्यालय में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य विमला गुर्जर व स्टॉफ ने पौधारोपण किया। इस दौरान अनेक फूलदार व फलदार पौधे लगाए गए। स्कूल स्टॉफ ने स्कूल के सौन्दर्यीकरण पर चर्चा करते हुए इसके लिए पूरे प्रयास करने की बात कही। बता देवे क्षेत्र में इसी सत्र में प्रारंभ हुए सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विकास के लिए स्टॉफ द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय स्टॉफ ने विद्यालय प्रांगण में लगाए पौधे।