






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2022। एबीवीपी का प्रांत स्तरीय दो दिवसीय शिविर आदर्श विद्या मंदिर में आज पौधारोपण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सदस्यों ने विद्यालय परिसर में 101 पौधे लगाए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र एकता देश में किसी भी परिवर्तन में समर्थ है। चौधरी ने संगठन की रीति नीति के बारे में जानकारी देते हुए संगठन का स्वरूप व कार्यों के बारे में विस्तार ने बताया। शिविर का प्रारंभ प्रांत मंत्री अविनाश खारा व संगठन मंत्री पूर्णसिंह शाहपुरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। जिला संयोजक राधे धायल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय ठाकुर ने सभी छात्र सदस्यों को 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव पर एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत के तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी। 22 जिलों से आए संगठन सदस्यों ने देशहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राज सारस्वत, नगर मंत्री प्रवीण गुसाईं ने बताया कि शिविर की व्यवस्था में विभाग संयोजक रविंद्र सिंह शेखावत, व्यवस्था प्रमुख अशोक राठौड़, यातायात प्रमुख करण जाड़ीवाल ने व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य खुशबू मारू, सुनील तावनीया, हेमंत सिंह भाटी, लेखराम बाना, मोहित सारस्वत, मनोज सिद्ध, गोविंद सिद्ध, युवा मोर्चा के किशन पूरी, राघव लखोटिया, रमेश बाना सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।





