May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। ग्रामीण सहकारी समितियों के चुनाव क्षेत्र में चर्चाओं के साथ हो रहें है और आज दूसरे चरण के चुनाव संपन्न करवाए जा रहें है। आज पांच समितियों में से दुलचासर व कितासर बिदावतान में चुनाव हो रहें है और शेष तीन बरजांगसर, ठुकरियासर, ऊपनी में निर्विरोध चुनाव हो गए है। ग्रामीणों ने आपस में एक दूसरे को बधाईयां दी व खुशियां मनाई जा रही है। बरजांगसर ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद पर जाखासर के माणकचंद पुत्र गुलाराम को चुना गया है तथा उपाध्यक्ष पद पर बरजांगसर के भंवरनाथ पुत्र उदाराम को चुना गया है। यहां चुनाव निर्विरोध हुए है जिसमें से सात सदस्य जाखासर से चुने गए है तथा तीन बरजांगसर से चुन लिए गए है। यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जाखासर से परमेश्वरी देवी, रूपाराम/दिशराम, रूपाराम/जेठाराम, भागुराम, कुनाराम, रामप्रकाश, लक्ष्मणराम तथा बरजांगसर से उपाध्यक्ष सहित नेताराम, रामलाल को चुना गया तथा यहां वार्ड 10 की महिला सीट रिक्त रह गई है। निर्वाचन अधिकारी समीर उपाध्याय, सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सारण मौके पर उपस्थित है और आधिकारिक घोषणा की तैयारी में जुटें है। ठुकरियासर में अध्यक्ष हुकमाराम/गंगाराम तथा उपाध्यक्ष मुन्नीलाल/रामूराम निर्विरोध चुन लिए गए है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के अतिरिक्त सरूपाराम, नेमीचंद, जगदीश/भरंवलाल, लक्ष्मीनारायण, मंजूदेवी, जगदीश/प्रभूराम, केसरीचंद,बिश्नादेवी, लिछुराम, आदुराम संचालक मंडल के सदस्य चुने गए है। उपनी में अध्यक्ष हरिराम पुत्र ऊमाराम, उपाध्यक्ष हरिराम पुत्र अमराराम निर्विरोध बने है। वहीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित यहां विमला देवी, देवकी देवी, मालाराम, रूगाराम, हरजीनाथ, धुड़ाराम, मोहननाथ, किस्तुराराम, हड़मानाराम, सहीराम संचालक मंडल के सदस्य चुने गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में सभी सदस्य, अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, ग्रामीणों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपनी समिति के सभी सदस्यों सहित अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।