May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। ताश की पत्तियों पर जुए का खेल सजा कर बैठे 10 जुआरियों पर अचानक श्रीडूंगरगढ़ पुलिस गाज बनकर गिरी। क्षेत्र के गांव बिग्गा से कुंतासर के कच्चे मार्ग पर बिग्गा रोही में एक खेत मे पुलिस ने जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया व 25 हजार 110 रुपए नगद व ताश पत्ते जब्त किए। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई में 45 वर्षीय दीपाराम पुत्र उमाराम जाट, 45 वर्षीय रूघाराम पुत्र दूल्हाराम बावरी, 35 वर्षीय शंकरलाल पुत्र सांवरमल बावरी, 32 वर्षीय सत्यवीर पुत्र मानसिंह राजपूत, 28 वर्षीय झूमरलाल पुत्र बंसीलाल प्रजापत, 42 वर्षीय मदनलाल पुत्र गेनाराम मेघवाल, 36 वर्षीय सीताराम पुत्र सुगनाराम बावरी, 44 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र कानाराम सांसी, 55 वर्षीय रामलाल पुत्र भारताराम भार्गव, 54 वर्षीय लाखनराम पुत्र जेठमल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को थाने लाने के साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

थानाधिकारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई, ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने व्यवस्थित ढंग से दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी अशोक विश्नोई के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम में प्रशिक्षु एसआई धर्मवीर की अगुवाई में हेड कांस्टेबल हरिराम, हेडकांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल गोगराज, पवन कुमार,,राजवीर, नरेंद्र सिंह, गोरखाराम, राकेश शामिल रहें।