May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-04 at 09.05.04

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2024। अंचल में भूमि विवाद के बढ़ते मामले लगातार कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहें है। गांव धनेरू के निवासी नत्थाराम पुत्र खेताराम जाट ने इसी गांव में रहने वाले बुधाराम पुत्र धन्नाराम सांसी व बुधाराम के बेटे सुखाराम, मुन्नीराम, हंसराज, सीताराम, राजूराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उनका खातेदारी का खेत खसरा नबंर 264 तादादी 1.71 हैक्टेयर धनेरू की रोही में स्थित है। ये खेत उपखंड न्यायाधीश के आदेशानुसार 11 दिसंबर 2024 को नायब तहसीलदार व पटवारी ने पुलिस जाब्ते सहित नाप करवाकर उसकी पत्थरगढ़ी की कार्रवाई करवाते हुए मौका पर 13 पट्टियां रूपवाई। वहीं आरोपी सुखाराम ने तुरंत ही एक पट्टी उखाड़ कर नीचे गिरा दी। उसी रात आरोपियों ने उसके खेत जबरन प्रवेश कर धमकियां देते हुए सभी पट्टियां उखाड़ कर ले गए। पुलिस ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार को दी गई है।