May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2026। नेशनल हाइवे पर बुधवार दोपहर करीब 4 बजे एक कार व एक पिकअप आमने सामने भिड़ गए और दुर्घटना में चार सवार घायल हो गए है।
दुर्घटना खाखी धोरा के निकट हुई और आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटवा कर रास्ता क्लीयर करवाया है। पिकअप सवार श्रीडूंगरगढ़ से गांव धीरदेसर चोटियान जा रहें थे जिसमें पिकअप सवार रामलाल शर्मा निवासी धीरदेसर चोटियान घायल हो गए है। कार सवार नंदलाल निवासी जमवारामगढ, उदयसिंह निवासी दातारामगढ़, राजीव मीणा घायल हुए है। उपजिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है।