May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-13 at 16.50.12

नि:शुल्क योग व एक्यूप्रेशर शिविर में 50 से अधिक रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर के भैरव नंदी गौशाला में आयोजित 10 दिवसीय नि:शुल्क योग व एक्यूप्रेशर शिविर में गांव के 50 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। राजाराम राजपुरोहित ने अपने पूर्वजों पोकरराम राजपुरोहित व भंवरी देवी राजपुरोहित की स्मृति में इस शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ ललित सोमानी ने अपनी सेवाएं दी। आयोजक ने डॉ सोमाणी का साफा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके डॉ सोमाणी ने राजाराम का आभार जताते हुए अपने पुत्र व पुत्री के विवाह में फिजूलखर्ची नहीं करके जनसेवार्थ व गौसेवार्थ अनेक आयोजन कार्य करने को सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणीय है। समापन कार्यक्रम में प्रेरक मोतीसिंह सहित भंवरसिंह, भरतसिंह, गणेशसिंह, हरिकशन पुजारी, रघुवीरसिंह, घनश्याम बिहाणी, झनकार देवी बिहाणी सहित कई मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।


जेठ की तपती दुपहरी में मिलेगा शीतल जल, ट्रस्ट ने किया जल प्रबंध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेठ की तपती दुपहरी में शीतल जल पीने को मिल जाए तो भटकते राहगीरों को चैन मिल जाता है। क्षेत्र में सेवा कार्यों में सक्रिय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा उपजिला अस्पताल, मुख्य बाजार, घूमचक्कर चौराहे के पास व जुम्मा मस्जिद के पास ठंडे पानी के कैम्पर रखवाए गए है। इन कैंपरों से आने जाने वाले लोगों को ठंडा पानी पीने की सुविधा की गई है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को ट्रस्ट की एंबुलेंस सेवा को दो साल पूरे हो गए है, और ऐसे में सेवा विस्तार करते हुए गर्मी में आमजन के लिए सार्वजनिक स्थलों पर जल की उपलब्धता करवाई जाएगी। प्रमुख चार स्थानों पर की गई ये जल व्यवस्था आगामी जून माह के लास्ट तक जारी रहेगी। इस दौरान सेवादार नदीम चुनगर, शाकिर, महबूब सोलंकी, बनवारी चौधरी, रोशन अली, साबुदीन मुवाल, अमीरखान क्यामखानी सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य मौजूद रहें। सदस्यों ने सेवाओं के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रसन्नता जताई और दो सालों में करीब 600 जीवन बचाए जाने की बात कही। अब गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए जल व्यवस्था शुरू की गई है।